फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शराब की लत को बताया वजह, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Alwar News: अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घर के कमरे में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली।अलवर के स्थानीय 60 फीट रोड का रहने वाला था युवक। Updated Fri, 07 Feb 2025 04:23 PM IST

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक दिलीप उर्फ गोलू धामानी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिलीप 60 फीट रोड, अलवर का रहने वाला था और इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन परिजनों ने उसकी शराब की लत को इसकी वजह बताया है।

गुरुवार शाम दिलीप अपने मामा के घर से वापस अपने घर आया था, कुछ देर अपने परिवार के साथ बातचीत करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद जब परिवार के लोग उसे बुलाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो दिलीप फांसी के फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक दिलीप के पिता अमरसिंह ने बताया कि वह शराब का आदी था। परिजनों को संदेह है कि शराब की लत के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि घटना से पहले उसने शराब पी थी या नहीं, इस बारे में परिवार को भी कोई जानकारी नहीं है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पिछले आठ-नौ महीने से अपने मामा के यहां रह रहा था और हो सकता है कि वहां कोई विवाद हुआ हो।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय, अलवर की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की सही वजह का पता चल पाएगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह के सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई और वजह तो नहीं। पुलिस परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें