फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : रजाई में चिंगारी लगने से भड़की आग, गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 07 Feb 2025 03:27 PM IST

जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव सुहेटा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपने घर में रजाई ओढ़कर सो रहे बुजुर्ग की रजाई में आग लगने से 82 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सुहेटा निवासी बिशन सिंह (82 वर्ष) अपने कमरे में रजाई ओढ़कर सो रहे थे। सर्दी से बचाव के लिए उन्होंने अपने पास आग जला रखी थी, लेकिन अचानक चिंगारी उड़कर उनकी रजाई पर जा गिरी। कुछ ही पलों में रजाई ने आग पकड़ ली जिससे बुजुर्ग लपटों में घिर गए। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने दौड़कर बुजुर्ग पर पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बिशन सिंह करीब 90% झुलस चुके थे। आनन-फानन में उन्हें अलवर के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें जयपुर रैफर कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें