फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गैस सिलेंडर में आग लगने से मजदूर झुलसा, पड़ोसियों ने बचाई जान, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

Tue, 09 Sep 2025 03:58 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के नगर थाना क्षेत्र के डोराला गांव में मंगलवार सुबह एक मजदूर अशोक जाटव (40) घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय अशोक की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेले ही खाना बना रहा था।

जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर में लीकेज हुई थी, जिसे ठीक करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और अशोक को बचाने की कोशिश की। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अशोक काफी हद तक झुलस चुका था।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: खेजड़ी कटान पर भड़का बिश्नोई समाज, जोधपुर में सोलर कंपनियों के खिलाफ बिश्नोई टाइगर फोर्स का धरना

घायल अशोक को तुरंत नगर अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे पहले अलवर भेजा गया और वहां उपचार शुरू किया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अशोक बेलदारी का काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं जो अपनी मां के साथ मामा के घर गए हुए थे। घायल के जीजा सुरेश ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें