फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खाते में बैलेंस जीरो, लेकिन ATM से निकल रहे पैसे? झूठी अफवाह से मची हलचल, दर्जन भर युवक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Thu, 18 Sep 2025 04:41 PM IST

शहर में बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से जीरो बैलेंस वाले खातों से भी पैसे निकाले जा रहे हैं। इस सूचना के बाद शहर के विभिन्न एटीएमों पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने बिना बैलेंस के पैसे निकलने की उम्मीद में एटीएम पर लंबी लाइनें लगा दीं। कुछ जगहों पर इस कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारामारी भी देखने को मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना समेत अन्य थानों की पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने एटीएमों की सुरक्षा बढ़ाई और अफवाह फैलाने वाले करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही उनके मोबाइल और वाहन भी जब्त कर लिए गए।

ये भी पढ़ें: Jalore News: मुडतरा के पास आमने-सामने से भिड़ीं रोडवेज और निजी बस, दर्जनभर यात्री घायल, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि इन युवकों ने ही यह झूठी सूचना सोशल मीडिया पर फैलाई थी। वहीं एसबीआई की वेबसाइट पर तकनीकी फॉल्ट की सूचना भी थी, जिसे ठगों से जुड़े कुछ युवक अपने फायदे के लिए फैलाना चाहते थे।

इस घटनाक्रम से शहरभर में चर्चा और हलचल का माहौल बन गया। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और बिना पुष्टि की अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें