फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शराब की लत ने छीनी जिंदगी, युवक ने नशे में कमरा बंद कर फांसी लगाई, बच्चों के सिर से उठा साया

Wed, 03 Dec 2025 07:59 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरैण में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक विनोद ने अपने घर में कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्राम उमरैण के उप प्रधान महेश ने बताया कि घटना के समय विनोद नशे की हालत में था और परिजन घर पर ही मौजूद थे। जब परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उप प्रधान के अनुसार मृतक विनोद लंबे समय से शराब का आदी था। इसी लत के कारण परिवार में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। परिजनों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी आदतों पर नियंत्रण नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें: बीसलपुर बांध का कीर्तिमान: 22 साल के इतिहास में दिसंबर में गेट खुले रहने का बना रिकॉर्ड, 3 शहरों को भरपूर पानी

घटना की सूचना पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था और उसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। विनोद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें