फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने किया कार्यभार ग्रहण, बोले- सरकार की योजनाओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन

Mon, 23 Sep 2024 06:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से कल देर रात जारी हुई तबादला सूची के बाद आज ब्यावर के नव नियुक्त जिला कलेक्टर महेंद्र खगड़ावत ने अपना कार्यभार संभाला और कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने कल देर रात आईएएस और आईपीएस की जंबो तबादला सूची जारी की थी। जिसके बाद आज ब्यावर जिले के नव नियुक्त जिला कलक्टर महेंद्र खड़गावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिला कलेक्टर का उपखंड अधिकारी गौरव बुढ़ानिया सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने बुके व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के सहयोग से ब्यावर जिले को विकास की अग्रणी श्रेणी में खड़ा कर साफ सुथरा ब्यावर बनाएंगे एवं जिले वासियों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के प्रभावी प्रयास रहेंगे। इस दौरान समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें