फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर के नए एसपी का एक्शन प्लान: नशे के कारोबार पर सख्ती, गैंगस्टरों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई

Mon, 16 Mar 2026 01:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी अग्रवाला ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करना है, जिसके लिए टीमवर्क के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अजमेर से पकड़े गए आरोपी के मामले में एसपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान एटीएस सहित अन्य एजेंसियां इस मामले में लगातार जांच कर रही हैं। नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए एसपी ने कहा कि नशे की समस्या की एक बड़ी वजह इसकी मांग है। यदि समाज में इसकी मांग कम हो जाए तो इसका कारोबार अपने आप कम हो जाएगा। इसके बावजूद पुलिस टीमवर्क के साथ जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

पढ़ें: पहले लॉरेंस गैंग का नाम लेकर दी धमकी, अब RDX के साथ आतंकी साजिश में गिरफ्तार; जानें कौन है अली अकबर उन्होंने कहा कि अजमेर एक प्रमुख धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां धार्मिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। दरगाह शरीफ और पुष्कर सहित सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। शहर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर भी एसपी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समय के साथ सड़कों की चौड़ाई उतनी नहीं बढ़ी, लेकिन वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विशेष योजना के तहत काम करेगी। इसके अलावा छोटे-मोटे विवादों और पति-पत्नी के झगड़ों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे। एसपी अग्रवाला ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी गैंगस्टर या अपराधी को शरण न दें। यदि किसी को ऐसी जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शहर का माहौल सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें