फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: जिला न्यायालय के बाहर वकीलों ने किया रास्ता जाम, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ की मारपीट, जानें मामला

Fri, 19 Dec 2025 05:05 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर जिला न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने मुख्य जयपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। यह मार्ग शहर को जयपुर से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिसके जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वकीलों का कहना था कि न्यायालय के बाहर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में वकीलों ने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जर्मन दंपती सहित छह लोग हिरासत में, बॉर्डर एरिया में किराए के घर में चल रहा था अवैध चर्च-धर्मांतरण

सूचना पर मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे, जहां प्रदर्शन के दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बामुश्किल पीडब्ल्यूडी अधिकारी को वकीलों के चंगुल से बाहर निकाला। इसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले रोड जाम के बाद प्रशासन और वकीलों के बीच बातचीत हुई। मौके पर ही अस्थायी रूप से स्पीड ब्रेकर निर्माण का कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर वकीलों ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद मुख्य जयपुर रोड पर यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें