फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के हार्डकोर बंदी की बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा में JLN अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Jul 2026 09:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से गुरुवार को एक हार्डकोर बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी जितेंद्र पुत्र मोहन सिंह अधिक मात्रा में दवा का सेवन करने से अस्वस्थ हो गया। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में अस्पताल भेजा।

पढ़ें:  हाईकोर्ट सख्त, सरकार और जेल प्रशासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। बंदी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अस्पताल परिसर में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल लगातार सुर्खियों में रही है। ऐसे में एक अन्य हार्डकोर बंदी के अस्पताल पहुंचने की घटना ने एक बार फिर जेल प्रशासन की गतिविधियों को चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें