फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ईद मिलादुन्नबी से पूर्व अजमेर दरगाह जगमगाई, आकर्षक रोशनी से सजा पूरा परिसर

Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

आगामी 5 सितंबर को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ को खास अंदाज में सजाया गया है। दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से इस कदर सजाया गया है कि पूरा क्षेत्र जगमगाता नजर आ रहा है।

अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन व चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने बताया कि दरगाह शरीफ के मुख्य निजाम गेट, मजार का गुंबद, शाहजहानी मस्जिद, बुलंद दरवाजा सहित पूरा परिसर के अलावा दरगाह बाजार सहित आस पास के इलाकों को रोशनी की लड़ियों और आधुनिक लाइटों से सुसज्जित किया गया है। हर तरफ चमक-दमक का नजारा देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से आए जायरीन इस सजावट और रौशनियों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं। कई जायरीन इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों और वीडियोज़ में कैद कर रहे हैं।

पढ़ें: संतों के सानिध्य में ऐतिहासिक डोल मेले का आगाज, संत लक्ष्मणदास बोले- आत्मा से आत्मा का मिलन है मेला

दरगाह में ईद मिलादुन्नबी से पूर्व जायरीनों की खासी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां पहुंचकर न सिर्फ सजावट का आनंद ले रहे हैं, बल्कि गरीब नवाज़ की बारगाह में हाजिरी देकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं भी कर रहे हैं। दरगाह परिसर में लगातार लोगों का आना-जाना जारी है और धार्मिक माहौल में कौमी एकता और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह शरीफ की यह सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और अजमेर शहर के लिए भी यह विशेष अवसर किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा। हाजी सलमान चिश्ती ने कहा कि दरगाह से देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआ की जा रही है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें