फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सदन में उठाया किसानों का मुद्दा ,तो शिवराज ने दिया जवाब, सुनिए

लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने अग्निवीर योजना, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने भी करारा जवाब दिया। राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए सरकार की ओर से किसानों को एमएसपी नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस आरोप का सरकार की ओर से तुरंत खंडन किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खड़े होकर राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'विपक्ष के नेता को सदन में खड़े होकर झूठ नहीं बोलना चाहिए कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही। मोदी जी की सरकार किसानों को फसलों की लागत पर एमएसपी की सुविधा मुहैया करवा रही है।" 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें