लगातार भारी बारिश के बाद पंजाब के तरनतारन में ब्यास नदी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।नदी के किनारे कई गांवों में बाढ़ का खतरा है। लोगों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने से कटाव होता है और उनके खेत डूब जाते हैं। लोगों ने बताया की हम यहां ब्यास नदी के पास खड़े हैं। हमारे गांव के लिए बहुत बड़ा खतरा है। गांव की थोड़ी सी जमीन बची है। पूरा गांव बह जाएगा। हमारी मांग है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, नहीं तो हमारा गांव बर्बाद हो जाएगा। हमारी जमीनें पहले ही बह चुकी हैं। हमें अपनी जमीनों का मुआवजा भी नहीं मिला है।