फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ वॉयस फाउंडेशन ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटा लंगर

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 03:51 PM IST

यूथ वॉयस फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष गगनदीप सिंह ढट्ट के दिशा निर्देशानुसार फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को सचिव नंद सोनी तथा ह्यूमन राइट्स काउंसिल (इंडिया) एंटी करप्शन सेल के पंजाब प्रधान रमन नेहरा द्वारा दोपहर का भोजन बांटा गया। इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स काउंसिल (इंडिया) एंटी करप्शन सेल के पंजाब प्रधान रमन नेहरा ने संस्था द्वारा की जा रही इस सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूखे को भोजन खिलाना बहुत पुन्य का काम है। उस पर सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन करवाना उससे भी ज्यादा पुन्य दायक है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. सिमरदीप कौर तथा अस्पताल के स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें