फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड अकाली दल ने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 03:26 PM IST

यूनाइटेड अकाली दल मोगा इकाई की एक अहम बैठक बीबी कहान कौर गुरुद्वारा में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पार्टी मोगा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पूरे पंजाब में चुनावी तैयारियों को तेज करने का भी ऐलान किया गया। पार्टी के पंजाब कार्यकारी प्रधान बूटा सिंह रणसिंह ने बताया कि युनाइटेड अकाली दल की नियमित बैठक हर महीने की 1 तारीख को होती है, लेकिन आज की बैठक में विशेष रूप से आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि मोगा से शुरुआत करते हुए अब पंजाब के सभी जिलों में बैठकें कर हर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है जो पंजाब के हित में काम कर रहे हैं, ताकि राज्य के अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। रणसिंह ने कई प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सिख कैदी, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, अभी भी जेलों में बंद हैं। इसके अलावा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में अभी तक कोई सख्त कानून नहीं बनाया गया। उन्होंने राज्य में बढ़ते नशे, गैंगस्टर गतिविधियों और युवाओं के विदेश पलायन को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद बेअदबी मामलों में दोषियों को सजा नहीं मिली और न ही कोई ठोस कानून बनाया गया। उन्होंने 13 मार्च को बुलाए गए विशेष सत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर देरी क्यों की। अंत में उन्होंने कहा कि युनाइटेड अकाली दल आगामी चुनाव जीतकर विधानसभा में इन सभी मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा और पंजाब के हकों के लिए संघर्ष करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें