सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में फगवाड़ा के गांव चक हकीम स्थित विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर को लाईटों से सजा दिया गया है। गौरतलब है कि सतगुरु रविदास महाराज जी की चरण स्पर्श धरती पर बना यह मंदिर रविदास समुदाय ही नहीं बल्कि सभी समुदायों के लोगों के लिए एक पवित्र व पूजनीय स्थल है जहां हर साल देश विदेश से लाखों की गिनती में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी, चक हकीम की ओर से हर साल सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर यहाँ पूरा दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा इसी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाती है जो फगवाड़ा के सभी मुख्य बाजारों की परिक्रमा करने के बाद मंदिर में ही सम्पन्न होती है।