फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार ने मगनरेगा योजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया अपमान : औजला

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:14 AM IST

कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटा. आईएएस) की अगुवाई में उनके आवास पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमृतसर से कांग्रेस पार्टी के सांसद सरदार गुरजीत सिंह औजला विशेष तौर पर पहुंचे। उनके साथ सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा भी थे। सरदार औजला ने पार्टी का झंडा फहराने की रस्म अदा की। उन्होंने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को 141वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक धालीवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 140 वर्ष पहले 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। यह गर्व की बात है कि भारत की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे विश्व स्तरीय नेताओं की अगुवाई में संघर्ष किया, जेलें काटीं और अंतत: आजादी के लक्ष्य को हासिल भी किया। इसी दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र ने मनरेगा योजनाओं से महात्मा गांधी का नाम हटाकर न केवल राष्ट्रपिता का अपमान किया है, बल्कि गोडसेवादी विचारधारा का समर्थक होने का प्रमाण भी दिया है। एक सवाल के जवाब में सांसद सरदार औजला, विधायक धालीवाल और नवतेज सिंह चीमा ने एक स्वर में कहा कि योजना का नाम वीबी-जी राम जी रखने से कांग्रेस पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि जिस योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ है, उसका नाम बदलने की आवश्यकता क्या थी? और यदि भगवान राम के नाम पर ही योजना का नाम रखना था तो 40 प्रतिशत हिस्सा राज्यों पर डालने की बजाय 100 प्रतिशत भुगतान भगवान रामचंद्र जी के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा किया जाए। यदि मोदी सरकार ऐसा करती है तो कांग्रेस पार्टी योजना के नाम बदलने का स्वागत करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें