फगवाड़ा के धार्मिक गायक अवतार बिल्ला का धार्मिक गीत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन विजय कुमार सांपला द्वारा रिलीज़ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपना गीत गा कर सुनाया तथा आशा व्यक्त की कि यह धार्मिक गीत श्रोताओं को पसंद आएगा। इस अवसर पर शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर के प्रधान दविंदर कुलथम, नीटू शटरां वाला, ललित मदान व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।