मोगा के बाघापुराना के चुन्नूबाला रोड पर एक किराने के दुकान पर दो नकाबपोश लुटेरे पिस्टल दिखाकर दुकानदार से एक पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाघापुराना थाना के एसएचओ इंस्पेटर जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे चुन्नूबाला रोड पर एक किराने की दुकान में लूट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुकान के मालिक मदन मोहन के बयान पर दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है।