बठिंडा आंदोलन को विफल करने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई भारी घेराबंदी ने सुनाम क्षेत्र में माहौल गरमा दिया है। आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों के जोश और पुलिस की सख्ती के बीच अब यह आंदोलन एक बड़े टकराव की ओर बढ़ता दिख रहा है। पुलिस ने न केवल रास्तों पर नाकेबंदी की, बल्कि देर रात किसान नेताओं के घरों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से भड़के किसानों ने शेरों और जखेपल गांवों में मोर्चा खोलते हुए सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।