पठानकोट में सेवा केंद्र कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की है। पिछले कई दिनों से सेवा केंद्र कर्मचारी अपनी मांगों के चलते आए दिन हड़ताल पर रह रहे हैं जिस वजह से सेवा केंद्रों में काम करवाने आने वाले लोगों को परेशानी भी रहती है। हड़ताल पर बैठे गुरमीत सिंह ने कहा कि उनकी मांगे हैं कि मौजूदा वेतन में वृद्धि की जाए और अन्य मांगों को भी सरकार जल्द पूरा करें। कहा कि अगर हमारी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अपना रोश प्रदर्शन ओर तेज करेंगे।