फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के माना राम बौली मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकीर्तन तथा भंडारा

फगवाड़ा के चाहल नगर चौक पर स्थित माना राम बोली मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकीर्तन मंडली ने भोलेनाथ का गुणगान किया तथा मंदिर माना राम सुधार वैलफेयर सोसायटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर माना राम सुधार वैलफेयर सोसायटी के प्रधान व शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में लगाए गए भंडारे के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को प्रेम भाव से भंडारा बांटा गया। इस मौके पर सूरज धीमान, प्रेमदीप चग्गर, कमल कनौजिया, तरुण दुग्गल, गोवर्धन बस्सी, राजू जम्बू, अमित गोगना, अंकुश धीमान, विशाल भोगल, अमर शर्मा, पंडित शिवनारायण शर्मा, दीपक सहदेव, रविंद्र मल्लन, सुधीर परिवार, राज कुमार तथा सुरेश कुमार आदि ने सेवा की। इस अवसर पर बलवंत राय धीमान ने सभी भक्तों को बताया कि मंदिर माना मानाराम बोली मंदिर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मंदिर में फ्री डिस्पेंसरी होम्योपैथिक दवाई भी फ्री में दी जा रही है। प्रधान बलवंत राय धीमान ने कहा कि कोई भी मरीज ₹10 की पर्ची कटवा कर हर तरह की दवाई यहां पर ले सकता है। डॉक्टर का समय 3: 00 से 5: 00 बजे तक है। रविवार की छुट्टी होती है। दानी सज्जन दान देकर रसीद प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें