पंजाब के बठिंडा में पुलिस मुलाजिम 70 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी घूसखोर हेड कांस्टेबल रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी का पीछा कर गिरफ्तार किया है। बठिंडा के पुलिस थाना संगत में तैनात हेंड कांस्टेबल बुधवार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेकर फरार हो गया। आरोपी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर भाग रहा था। विजिलेंस की टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि विजिलेंस टीम फायरिंग करने की बात नहीं मान रही है। विजिलेंस ने आरोपी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।