फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरबेस पठानकोट के पास घूमते दिखे तीन संदिग्ध पुलिस ने पकड़े, आरोपियों के पास मिला पंजाब पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड

जिला पुलिस ने वायु सेना स्टेशन नौशहरा नलबंदा के निकट घूमते कार सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की नाकाबंदी दौरान जब तीनों पकड़े गए तो इनसे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सराजदीन निवासी गांव गोगन थाना माहलपुर जिला होशियारपुर, बिल्ला निवासी गांव हालटा जिला होशियारपुर और तीसरे का नाम भी बिल्ला निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। गत रात करीब 11 बजे गांव पंजूपुर की ओर से उक्त तीनों आई-20 कार नंबर पीबी07 बीडी5949 रंग सफेद में आए और पुलिस टीम ने नाके पर कार रोक कार्रवाई की। पुलिस नाकाबंदी दौरान पकड़े जाने पर फर्जी आईडी कार्ड दिखा तीनों कहने लगे की वे खूफिया डयूटी पर पठानकोट आए हैं। पुलिस कर्मचारियों ने जब आईडी कार्ड को जांचा तो फर्जी मिला। तीनों पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर सुरक्षा एजेंसियों व टोल प्लाजा को चकमा दे रहे थे। डीएसपी डिटेक्टिव विपिन कुमार ने एक प्रैसवार्ता दौरान कहा कि जो तीनों युवक पुलिस ने पकड़े हैं उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जब आगे की जांच की तो आरोपियों ने माना है कि उन्हें 2 दिन पहले सैली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप निकट पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का पहचान पत्र मिला था। उक्त तीनों ने आईडी अपने कब्जे में योजना बनाई कि इसका टोल प्लाजा की पर्ची बचाने और पुलिस नाकों से भी बचाव के लिए इस्तेमाल करेंगे। तीन जिस भी टोल प्लाजा को क्रास करते तो वहां पुलिस कर्मचारी का नाम कांस्टेबल सुनीर शर्मा लिखा आता था। आरोपियों से जिस पुलिस कांस्टेबल का आईडी कार्ड बरामद हुआ है वे अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें