भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले के गंभीर आरोप लगाए थे। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल को इस केस से बरी कर दिया है। यह बात आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान ने प्रैस के नाम जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कोई भी राजनीतिक फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेकर किसी को दोषी नहीं ठहरा सकता। अपनी बात सत्यमेव जयते से शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है।