पंजाब सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग और अभिभावकों की वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसी के तहत फगवाड़ा के गाँव जगतपुर जट्टां स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेरेंट-टीचर मीटिंग तथा अभिभावकों की एक वर्कशॉप का आयोजन स्कूल प्रिंसिपल ऊषा रानी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच कुलदीप कुमार भी उपस्थित थे। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान अध्यापकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों को बच्चों की प्रगति, रुचियों, चुनौतियों और आगे की योजना के बारे में विस्तार से बताया गया और अभिभावकों की वर्कशॉप में अध्यापकों ने पेरेंट्स को 'बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट' की जानकारी दी । इस आयोजन में स्कूल के अध्यापक अरुणजीत सिंह, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया।