जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों की मौत मामले से रोष जाहिर करते हुए वीरवार को कपूरथला शहर पूरी तरह बंद रहा है। पूरा बाजार सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। इस दौरान सन्नाटा पसरा रहा। वहीं रोष मार्च भी निकाला गया। रोष मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। रोष मार्च में कपूरथला शहर के धार्मिक, समाजिक और राजनितिक संगठन के नेताओं ने मृतकों के परिवारों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए मृतकों को श्रंद्धाजलि दी।