पंजाब में चोरों को हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े छोटी मोटी चोरी नहीं बल्कि लाखों रुपये की बस को चोरी करने से भी नहीं कतराते। पंजाब के फिरोजपुर में कुछ ऐसी ही घटना हुई है। यहां चोरों ने पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की बस ही चोरी कर ली। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी हुई बस को भी बरामद कर लिया है। आरोपी का दूसरा साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।