कपूरथला जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 375 पंचायत में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए 2200 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिस जवानों के कंधे पर पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेदारी रहेगी। जिले में 155 पंचायत का चुनाव सर्वसम्मति से किया जा चुका है।