फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने की हड़ताल

Nivedita Updated Tue, 23 Jun 2026 03:24 PM IST

एनएचएम सेहत विभाग पंजाब के अंतर्गत काम कर रहे समूह एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी सिविल अस्पताल पठानकोट में हड़ताल जारी रखी। सभी एनएचएम कर्मचारी ऑनलाइन व ऑफलाइन काम को बंद करके सिविल अस्पताल में पंजाब सरकार खिलाफ रोष जाहिर किया। जिला पठानकोट के डा. विमुक्त शर्मा ने कहा कि आज पूरे राज्य के प्रत्येक जिले में समूह एनएचएम कर्मचारियों द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष दूसरे दिन भी मांगों को लेकर धरना लगाया गया है। धरने के पीछे का कारण लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को सरकार द्वारा पूरा ना करना था। कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने सहित कई मांगें उनकी लंबित पड़ी है लेकिन, सरकार के कान पर जूं तक नहीं सर्क रही। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें