पंजाब सरकार की "नशा मुक्त पंजाब" मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले के चारों सब डिविजन विशेष CASO ऑपरेशन चलाया। यह अभियान में 250 पुलिसकर्मियों के साथ लेकर चारों सब-डिवीजन के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस CASO ऑपरेशन में मोगा एसएसपी अजय गांधी , एस पी डी बालकृष्णन सिंगला , चारों सब डिविजन के डीएसपी, एस एस एच ओ के इलावा और भी पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि मोगा जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा आज शनिवार चारों सब-डिवीजन के ड्रग हॉटस्पॉट जगाओ में ऑपरेशन कासे चलाया गया कई संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली तथा कई संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। आज के इस CASO ऑपरेशन में मोगा पुलिस को काफी सफलता मिली हे जो कि कानूनी कार्रवाई के बाद ही प्रेस नोट जारी किया जाएगा ।आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत मोगा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।