फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 02:17 PM IST

मोगा के थाना अजीतवाल पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई डस्टर कार भी बरामद कर ली है। जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह निवासी कोकरी कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को वह अपनी इलेक्ट्रिशियन की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक सफेद रंग की डस्टर कार (नंबर PB-10-EF-5760) में सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि एक युवक ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसके पास से दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और आधार कार्ड छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की डस्टर कार (PB-10-EF-5760) भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में कुल पांच आरोपियों — सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह — के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें