मोगा पुलिस ने गोबिंदगढ़ बस्ती से एक नशा तस्कर को एक किलो हेरोइन और एक आई 20 कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर का रहने वाला है। मोगा एसपी हेडक्वार्टर गुलशरण संधू ने बताया कि मोगा एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देश पर जिले में नशा खत्म करने के लिए लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा की गोबिंदगढ़ बस्ती से एक आई 20 कार में सवार व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चमकौर सिंह वासी फिरोजपुर हुई है।