फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Nivedita Updated Wed, 03 Jun 2026 10:56 AM IST

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोट ईसे खां पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फोर्ड कार भी बरामद की है। थाना कोट ईसे खां की एसएचओ सुनीता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अफीम की तस्करी करते हैं और उस समय मोगा रोड स्थित दाना मंडी, कोट ईसे खां में सफेद रंग की फोर्ड कार नंबर DL12CQ4939 में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम तथा उक्त फोर्ड कार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) और गुरदित्ता सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें