फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सैन्य वाहन और ऑटो में टक्कर, महिला सहित दो की मौत

पठानकोट के सुजानपुर में पुल नंबर 5 पर देर रात सैन्य वाहन और एक ऑटो में भीषण टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सैन्य वाहन ट्रक चालक से कंट्रोल न हो पाने पर सुजानपुर पुल नम्बर 5 पर एक ऑटो के साथ टकरा गया जिससे महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बच्चों सहित चार लोग घायल हुए। लोगों ने कहा कि अगर उक्त घटनास्थल पर पुलिस बैरिकेडिंग और स्ट्रीट लाइट होती तो शायद हादसा ना होता। वहीं मृतकों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबकि सेना के अन्य जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों और सेना के जवानों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें