गजटिड तथा नान गजटिड एससीबीसी इम्प्लाईज फेडरेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील कर्मचारियों को भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर जी के प्री निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने पंजाब की आप सरकार पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल पहले किए गए वायदे आप सरकार ने पूरे नहीं किए हैं तथा मिड-डे मील कर्मचारी आज भी केवल 3000 रुपए के मासिक भत्ते पर काम करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 2027 में आप सरकार को चलता करने का मन बना चुके हैं ।