पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने बाघापुराना में मार्केट कमेटी के नव नियुक्त चेयरमैन मनीप सिंह मान के ताजपोशी कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पद पैसों के आधार पर नहीं बल्कि मेहनती, सच्ची सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं को बिना किसी सिफारिश के दिए जा रहे हैं। उन्होंने मनीप सिंह मान को चेयरमैन बनने पर बधाई दी और उन्हें पार्टी का मेहनती व जुझारू कार्यकर्ता करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी भविष्य में भी वालंटियरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपती रहेगी।