फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस के साथ चार गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 04:01 PM IST

मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर कोट ई सेखां के गांव वड़हे के पास हाइवे से चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्तौल,3 मैगजीन,6 जिंदा कारतूस मिले हैं। जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि हाइवे पर चार लोग अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। सीआईए टीम ने मौके पर जाकर रेड करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में सुखपाल सिंह निवासी संगरूर, हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर, संपूर्ण कल्याण सेठी औरदलजीत सिंह निवासी कोट ई सेखां शामिल हैं। सुखपाल सिंह पर 5 मामला दर्ज हैं और 17 अप्रैल को फरीदकोट जेल से जमानत से बाहर आया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें