फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 03:14 PM IST

बरनाला के गांव धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंगल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। घटना धनौला में बीती रात एक शादी समागम में हुई। मंगल सिंह की किसी अपने साथी युवक के साथ मामूली बात पर तकरार हो गई। इसके बाद युवक ने अपने पिता को बुलाया और दोनों को समझाने के बजाय उसके पिता ने चाकूनुमा हथियार मंगल सिंह के पेट में मार दिया और भाग गए। घटना के बाद मंगल सिंह को उसके साथियों ने घायल अवस्था में सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें