फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में युवती से मोबाइल स्नैच करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने युवती से मोबाइल फोन स्नैच करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजू सिंह और नवजोत सिंह के तौर पर हुई है। मोगा सिटी साउथ के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 अप्रैल को उनकी बेटी मोगा के बंद फाटक के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन से घर वापस आते समय फाटक के पास बाइक सवार दो लुटेरे उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें