मोगा के जीटी रोड पर सरकारी रेस्ट हाउस के सामने से मंगलवार की सुबह एक कैफे के बाहर से सब्जी से भरी बैग उठाकर मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैफे के मालिक ने बताया कि रोज सुबह सब्जी वाले कैफे में सब्जी देकर जाते हैं। मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार दो चोरों ने सब्जी से भरे दो बैग चुरा लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।