फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के कपूरथला में व्यक्ति की हत्या हुई है। कपूरथला के गांव बिशनपुर जट्टा में बुधवार देर रात व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि सड़क किनारे व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही एसएसपी वत्सला गुप्ता, फॉरेंसिक टीम और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ काकी (50) निवासी बिशनपुर जट्टा के रूप में हुई है। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान आधार पर केस किया है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें