स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में देश के गणतंत्र में परिवर्तन को याद किया। उन्होंने कहा कि 1950 में आज ही के दिन हमारा देश को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश होने का गौरव प्राप्त हुआ था।