शूगर मिल फगवाड़ा की तरफ से किसानों को गन्ने की बकाया राशि करीब 48 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। इसके विरोध में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन दोआबा के सदस्यों ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों ने इस दौरान शूगर मिल मालिकों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि शूगर मिल की तरफ से किसानों को जल्द गन्ने की बकाया राशि की अदायगी न की गई तो आने वाले दिनों में नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।