एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का पंजाब के जालंधर जिले के गांव मिट्ठापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांव का हर वासी झूम रहा था। इन खिलाड़ियों के परिवारिक सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। गांव में उत्सव सा माहौल था। हर कोई इन खिलाड़ियों को गले लगा रहा था।