अबोहर के गांव काला टिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में अंग्रेज़ी अध्यापक की लंबे समय से अनुपस्थिति पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार सुबह भीषण ठंड और घनी धुंध के बीच बच्चों ने स्कूल के बाहर धरना लगाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।