फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया एनकाउंटर में ढेर, एक दिन पहले की थी पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या

पंजाब के मुकेरियां के पास मंसूरपुर में रविवार को पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पुराना भंगाला गांव के पास गोली लगी है। पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो गोलीबारी हुई और राणा की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई। रविवार को पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी के तहत मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें