फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में किसानों ने बीएसएफ पोस्ट के बाहर दिया धरना

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में सीमावर्ती किसानों ने गेहूं की कटाई के दौरान सरहद पर लगी कंटीली तारों पर लगे सभी गेट खोल देने की मांग को लेकर बीएसएफ चौंकी के बाहर धरना दिया। इस मौके पर हजारा सिंह वाला, हजारा सिंह वाला हिठाड़, लक्खा सिंह वाला हिठाड़ आदि गांवों के किसानों और पंचायतों ने बीएसएफ की 158वीं बटालियन के तहत बॉर्डर पोस्ट पर धरना दिया और गेहूं की कटाई के दौरान बॉर्डर पर लगाई गई कंटीली तारों के सभी गेट खोलने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल सरपंच गुरनाम सिंह हजारा सिंह वाला हिठाड़, सरपंच बलविंदर सिंह हजारा सिंह वाला हिठाड़, सरपंच तिलकराज सिंह आदि ने कहा कि बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ की हर पोस्ट के अंतर्गत कंटीली तार पर दो या तीन गेट हैं, लेकिन बीएसएफ की तरफ से सिर्फ एक गेट खोला जाता है, जिससे किसानों को खेती के लिए तार के पार जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अब कंटीली तार से गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है, इसलिए किसानों ने बॉर्डर पर लगी कंटीली तार के सभी गेट खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें