फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मुठभेड़ में सरपंच हरबिंदर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी घायल

आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सघन अभियान शुरू किया था। जानकारी के अनुसार, गांव जलोके (नजदीक गांव कोट बुद्धा) के हथाड़ इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके से दो पिस्तौल बरामद किए गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें