फरीदकोट में राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर काउंसिल चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला फरीदकोट के लिए नियुक्त चुनाव ऑब्जर्वर सुरिंदर कौर, पीसीएस ने जिले मव विभिन्न पोलिंग बूथ में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। चुनाव ऑब्जर्वर ने बताया कि जिले में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में चल रही है तथा मतदान कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बिना आईडी प्रूफ के मतदान नहीं करवाने की हिदायत दी है।