फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के पलाही रोड पर दरगाह वाली मस्जिद में धूमधाम से मनाई गई ईद

दरगाह वाली मस्जिद पलाही रोड फगवाड़ा में शनिवार को ईद-उल-फितर बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। ईद उल फितर की नमाज मौलाना मोहम्मद नाहिद राजा ने सभी मुसलमान भाइयों को सुनाकर मुसलमान भाइयों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि पूरे भारतवर्ष में सभी भारतवासी एकजुट हो कर रहें और भारत देश तरक्की करे। उन्होंने सभी पंजाब वासियों को भी ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन ने नमाज के दौरान बहुत बढ़िया इंतजाम किया जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर इंतेजामिया कमेटी दावते इस्लामिया समिति के प्रधान आयात मुहम्मद, वाईस प्रधान मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद, इमाम खतिब नाहिद रजा, सैक्रेटरी नूर इस्लाम, जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यूसुफ, इलमुद्दीन अंसारी, आबिद अली, मोहम्मद इकबाल, निसार अहमद, मोहम्मद इम्तियाज, शाहनवाज, रिहान राही, सलोनिया, डॉ फिरोज, मुहम्मद इस्लाम इलामुद्दीन अंसारी, इम्तियाज, शहनवाज, बबलू, शेख इकबाल, मास्टर निसार, हंसराज, सिराजुद्दीन, आविद अली, अजहरुद्दीन, शाहनवाज, इमाम मुहम्मद, नाहिद रजवान, यासिर एतशाम रोहान , आदि ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें